सड़क हादसे में शख्स की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बस्तर जिले के बुरगुम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग को मोटरसाइकिल सवार युवक ने टक्कर मार दी, इस हादसे में घायल बुजुर्ग को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि बुरगुम निवासी लखो वेक्को 55 वर्ष 26 जनवरी की शाम को अपने घर से पैदल कुछ ही दूरी पर स्थित मुर्गा बाजार जा रहा था। जहां आधे रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए किलेपाल ले जाया गया, जहाँ से बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया, जहाँ सोमवार की सुबह ग्रामीण की मौत हो गई। शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।