फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: नारायणपुर में फंदे पर लटका युवक, उपचार के दौरान मौत, बस्तर में शख्स को बाइक सवार ने कुचला

Mon, 27 Jan 2025 04:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

नारायणपुर जिले के टेकापारा में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बस्तर जिले के बुरगुम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग को मोटरसाइकिल सवार युवक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर जिले के टेकापारा में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक को बुलाने के लिए गई उसकी बड़ी माँ ने उसे फंदे में लटकते हुए देख परिजनों को सूचना दिया। जहां युवक को उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले के बारे मे परिजनों ने बताया कि दो भाइयों में बड़ा फूलचन्द्र उसेंडी 27 वर्ष ड्राइवरी का काम करता था, 24 जनवरी को अपने कमरे में फोन पर किसी से हुए बहसबाजी के बाद कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। अचानक से उसकी बड़ी माँ रनई बाई किसी काम से फूलचन्द्र को बुलाने के लिए गई, जहाँ उसे फंदे में लटकता देख कर घर के अन्य लोगों को सूचना दिया। जहां उसे उपचार के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल ले गए, युवक की खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया, जहाँ 2 दिनों तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई, शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

मुर्गा बाजार जा रहे ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत 

सड़क हादसे में शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला
बस्तर जिले के बुरगुम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग को मोटरसाइकिल सवार युवक ने टक्कर मार दी, इस हादसे में घायल बुजुर्ग को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि बुरगुम निवासी लखो वेक्को 55 वर्ष 26 जनवरी की शाम को अपने घर से पैदल कुछ ही दूरी पर स्थित मुर्गा बाजार जा रहा था। जहां आधे रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए किलेपाल ले जाया गया, जहाँ से बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया, जहाँ सोमवार की सुबह ग्रामीण की मौत हो गई। शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें