दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग से घर मे घुसकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन ने बताया कि किरन्दुल में 1 सितंबर को पीड़िता अपने परिवार के साथ अलग कमरे में सो रही थी। रात में करीबन 9.30 बजे एक युवक घर के अंदर घुसकर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी युवक भाग गया।