फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परपा पुलिस जांच में जुटी

Fri, 10 Oct 2025 07:38 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में परपा थाना क्षेत्र के केशलूर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की दोपहर एक युवक का शव मिला। पुलिस आसपास के इलाकों में युवक की पहचान और घटना की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में परपा थाना क्षेत्र के केशलूर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


परपा थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने दोपहर में पुलिस को सूचना दी थी कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

अब तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में युवक की पहचान और घटना की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने आत्महत्या की या फिर ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। पुलिस ने परिजनों की तलाश भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें