फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Murder: मामूली विवाद में रिश्तों का कत्ल...छोटे भाई ने सोते हुए बड़े को उतारा मौत के घाट; पिता ने भी समझाया

Tue, 06 Jan 2026 01:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा के गीदम थाने क्षेत्र के कमलापदर गांव में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रायगढ़ में छोटे ने बड़े भाई की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापदर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां छोटे भाई ने मामूली कहासुनी के बाद अपने बड़े भाई की खोटला से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि ग्राम कमलापदर निवासी 45 वर्षीय मंगलू कुंजाम बीती रात अपने छोटे भाई पिंगड़ू उर्फ रवि कुंजाम के साथ किसी बात को लेकर बहस कर रहा था। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पिता को दोनों भाइयों को अलग करना पड़ा।

हालांकि, छोटे भाई को बड़े भाई की बात इतनी बुरी लगी कि उसने देर रात को कमरे में सो रहे मंगलू पर हमला बोल दिया। पिंगड़ू ने धान कूटने वाले खोटला को उठाया और सीधे अपने बड़े भाई के सीने पर वार कर दिया। इस खौफनाक हमले में मंगलू कुंजाम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद छोटा भाई पिंगड़ू उर्फ रवि कुंजाम घटना स्थल से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए इलाके में नाकेबंदी कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश और भय का माहौल है। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक कलह के गंभीर परिणामों की ओर इशारा किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें