फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: कार्तिक पूर्णिमा में नहाने गई युवती की डूबने से मौत, परिजनों में पसरा मातम

Wed, 05 Nov 2025 01:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा में रहने वाली युवती अपने परिजनों के साथ कार्तिक पूर्णिमा में नहाने के लिए घर के पास तालाब में गई। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई, घटना के बाद शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया।
विज्ञापन
शव विच्छेदन गृह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा में रहने वाली युवती अपने परिजनों के साथ कार्तिक पूर्णिमा में नहाने के लिए घर के पास तालाब में गई। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई, घटना के बाद शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए परपा पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि डोंगरीगुड़ा निवासी हेमबती मौर्य पिता केदार मौर्य 30 वर्ष अपने परिजनों के साथ बुधवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घर के पास ही तालाब में नहाने के लिए सुबह 2 बजे गई हुई थी, तालाब में नहाने के दौरान अचानक से उसका पैर गहराई में चला गया, जहाँ हेमबती डूब गई, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, हेमबती को पानी से निकालने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही घर में मातम छा गया, वही शव के घर पहुँचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें