फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नर्सिंग इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में घुसा युवक, सुरक्षा पर उठे सवाल, नहीं था कोई जिम्मेदार अफसर

Tue, 19 Nov 2024 02:51 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक नर्सिंग इंस्टीट्यूट में आ पहुंच गया। छात्राओं के कमरे में दस्तक करने लगा। नर्सिंग छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ गए।
विज्ञापन
आधी रात नर्सिंग इंस्टिट्यूट में आ पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले के नगर पालिका ऑफिस के पीछे संचालित होने वाले जीएनएम इंस्टीट्यूट में एक शराबी युवक देर रात आ धमक। जहां रात में कमरे में सो रही छात्राओं के कमरे में लगातार दस्तक देने लगा। अचानक से हो रहे दस्तक से छात्राएं डर गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन उस इस्टीट्यूट में रह रही 80 छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए है। 

विज्ञापन


बता दे कि कोंडागांव में संचालित होने वाले जीएनएम इंस्टीट्यूट में बीती रात एक युवक जीएनएम नर्सिग छात्राओं के हॉस्टल के अंदर प्रवेश कर गया और वह छात्राओं के कमरे में जाकर दस्तक देने लगा।शुरुआत में छात्राओं को लगा कि हॉस्टल की ही अन्य छात्राएं ऐसा कर रही है, लेकिन हर कमरे में होने वाले दस्तक के बाद उनके अंदर डर आ गया। 

छात्राओं ने इस मामले की जानकारी अपने प्रभारी के साथ ही कोंडागांव पुलिस को भी दी, जहां रात में ही गश्त कर रही पुलिस हॉस्टल आ पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई। इस घटना के बाद से नर्सिंग छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। जहाँ इस छात्रावास में 80 से ज्यादा छात्राएं रहने के साथ ही पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस समय शराबी युवक हॉस्टल में प्रवेश किया, उस दौरान कोई वार्डन हॉस्टल में नहीं थी, जो रात में इन छात्राओं की सुरक्षा का ख्याल रख सके। वहीं व्यवस्था के नाम पर एक चौकीदार के भरोसे इन छात्राओं को यहां रखा गया है, मामले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्राओं के पालक भी सुबह इंस्टीट्यूट पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के साथ ही नाराजगी जाहिर की।

आरोपी युवक छात्राओं के कमरों में जा जाकर दस्तक देने के साथ ही खोलने की बात भी कह रहा था। हॉस्टल में वार्डन नहीं होने के चलते लड़कियां पहले तो डर गई, लेकिन ज्यादा दस्तक होने के चलते दरवाजा खोल जब बाहर आए तो युवक बदतमीजी करने लगा।, पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी युवक को पकड़कर ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें