फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों में पसरा मातम

Wed, 30 Oct 2024 12:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के सम्राट ढाबा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को ठोकर मार दिया, जिसके बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के सम्राट ढाबा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को ठोकर मार दिया, जिसके बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि देवड़ा निवासी भदरू कोशले पिता लोकनाथ कोशले 29 वर्ष जो कि खेती किसानी का काम करता था, बीती रात पैदल घूमते हुए सम्राट ढाबा तक पहुँचा था, की विपरीत दिशा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को भानपुरी अस्पताल ले गए, जहाँ से खराब हालात को देखते हुए महारानी अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ रास्ते मे ही युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, युवक की मौत के साथ ही 3 मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, देर रात को मृतक का शव मेकाज लाया गया,वही मृतक 4 भाई बहनों में चौथे नंबर का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें