फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: खेत में मिला युवक का शव, लोग बोले- शाम को नशे की हालत में दिखा था; शिनाख्त नहीं

Mon, 03 Jul 2023 05:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में गीदम रोड स्थित पंजाब ढाबा के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गीदम रोड स्थित पंजाब ढाबा के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। शव खेत में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक शाम को नशे की हालत में दिखाई दिया था। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया की पंजाब ढाबा के पास रहने वाले कुछ लोगों ने खेत में एक युवक का शव देखा। इसके बाद सूचना दी। युवक के शव के पास से कोई भी समान बरामद नहीं हुआ है। उसके एक हाथ में एक कड़ा पहना हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि, युवक को रविवार शाम को नशे की हालत में देखा गया था। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग थानों में फोटो भेजी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें