फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवस:मंत्री-नेता सिर्फ हौसला बढ़ाने पहुंचे, मेयर खून देने से पहले लौटीं; जवानों-युवाओं का महादान

Wed, 14 Jun 2023 07:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि रक्तदान महादान पुण्य का कार्य है। दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अक्सर रक्त की आवश्यकता होती है। कई बार समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होने पर व्यक्ति की जान संकट में आ जाती है। किसी व्यक्ति का जीवन रक्त के अभाव में संकट में न पड़े, इसके लिए रक्तदान किया जाता है। 
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में हौसला बढ़ाने पहुंचे आबकारी मंत्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भी विश्व रक्तदान दिवस मनाया गया। इस 137दौरान जगह-जगह कैंप लगे। इनमें आमजनों ने तो रक्तदान किया, लेकिन नेता और मंत्री सिर्फ उनका हौसला ही बढ़ाते रहे। कोई भी रक्तदान करने आगे नहीं आया। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इसे पुण्य का काम बताया, पर देने की बात पर चुप्पी साध ली। वहीं मेयर की रक्तदान करने से पहले ही तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और अर्धसैनिक बल के जवान आगे आए और रक्तदान किया। 

विज्ञापन


209 में से सिर्फ 74 लोग ही कर सके रक्तदान
दरअसल, रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से महारानी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसके 209 लोगों ने फार्म भरा। इसमें से 137 को रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद सिर्फ 74 लोग ही रक्तदान कर सके। जबकि 19 लोगों को रिजर्व में रखा गया। रक्तदान करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, युवोदय के साथ ही सीआरपीएफ के जवान भी शामिल रहे। इस दौरान शिविर में प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी पहुंचे। उन्होंने रक्तदान करने आए लोगों का सिर्फ हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन


कवासी ने रक्तदान के लिए पहुंचे लोगों को देख जताई खुशी
मेयर सफीरा साहू भी रक्तदान के लिए पहुंची थीं, लेकिन उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। इसके कारण उन्हें बिना रक्तदान किए ही लौटना पड़ा। हालांकि मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि रक्तदान महादान पुण्य का कार्य है। दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अक्सर रक्त की आवश्यकता होती है। कई बार समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होने पर व्यक्ति की जान संकट में आ जाती है। किसी व्यक्ति का जीवन रक्त के अभाव में संकट में न पड़े, इसके लिए रक्तदान किया जाता है। उन्होंने रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर खुशी जताई। 
विज्ञापन


संसदीय सचिव बोले- जरूरतमंदों के प्राण बचेंगे
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा, कलेक्टर और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष  विजय दयाराम के. के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी रचनात्मक कार्य कर रही है। उन्होंने रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके इस कार्य से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के प्राणों की रक्षा हो पाएगी। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि दूसरों के जीवन के प्रति संवेदनशील व्यक्ति ही रक्तदान जैसा महान कार्य सहजता के साथ कर सकता है। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि रक्तदान से मन को सुकून मिलता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें