जगदलपुर शहर के करकापाल स्थित निवास में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने घर के ड्राइवर समेत 3 आरोपियो को गिरफ्तार करते हुए लूट के सामानों को भी बरामद कर लिया है, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा जगह जगह के सीसीटीवी फुटेज के साथ ही अन्य तकनीक की जांच की, जहाँ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, इस पत्रवार्ता को लेने से पहले बस्तर एसपी से लेकर आला अधिकारियों ने बीजापुर में पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर को श्रधांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा, उसके बाद पत्रवार्ता को शुरू किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि 1-2 जनवरी की दरम्यानी रात मृतिका अर्चना घोष पति डॉ. वासुदेव राय निवासी अनुकुल देव वार्ड, करकापाल के हत्या होने के साथ ही नगदी रकम लुटे जाने की सूचना थाना बोधघाट में 3 जनवरी को प्रार्थी डॉ. वासुदेव राय द्वारा बताया गया कि पत्नी डॉ. अर्चना घोष की घर पर शव मिला है, सूचना पर दी गई।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन पर रख टीम तैयार किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए बस्तर पुलिस द्वारा घटनास्थल में एफएसएल की टीम द्वारा निरीक्षण कराने के साथ ही सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों का जांच शुरू कर दिया गया,जांच के दौरान दौरान मृतिका के ड्रायवर रोहित कश्यप से पुछताछ करने पर 3 अन्य आरोपियों के साथ लूट की नियत से षड़यंत्र कर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की, आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि रोहित कश्यप द्वारा घटना से पूर्व मृतिका के घर 5 वर्षों से वाहन चालक का काम कर रहा था, जिसकी वजह से आरोपी को मृतिका के घर मे पैसे से लेकर आभूषणों के बारे में पूरी जानकारी थी, आरोपी द्वारा घर में घुसकर लूट करने की योजना बनाई गई, 1 जनवरी की रात्रि 3 आरोपी साथियों द्वारा आरोपी ड्रायवर के बताये अनुसार घर में आये, इस दौरान घर में मृतिका का मोबाइल, पैसे एवं जेवरात की लुट करते समय मृतिका की हत्या कर दी, 6 जनवरी को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया,
ये हुए गिरफ्तार
1. रोहित कश्यप कुरन्दी बड़ेपारा थाना नगरनार
2. जोसेफ कश्यप निवासी खड़गघाट थाना कोतवाली
3. नीलू बघेल निवासी डोगाघाट थाना कोतवाली
4. पप्पू बघेल निवासी डोगाघाट थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया,
ये सामान हुआ जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 जोड़ी सोने की कनौटी, 3 जोड़ी चांदी की पायल, 7 जोड़ी बिछिया, 8 नग चांदी का पीन व टुकड़े, 1 नग चांदी का लॉकेट, 1 नग चांदी का सिंदूर दानी, 4 नग मोबाइल (मृतिका का मोबाइल सहित), 1 नग सीसीटीवी कैमरा, आरोपियों द्वारा घटना में 2 नग मोटर साइकिल जब्त किया गया,