फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: अज्ञात लोगों ने ग्रामीण का रेता गला, घायल को बेहतर उपचार के लिए भेजा गया मेकाज

Mon, 16 Dec 2024 02:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ग्रामीण को बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने गला रेत हत्या करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर उसे अधमरा छोड़ फरार हो गए। 
विज्ञापन
अज्ञात लोगों ने ग्रामीण का रेता गला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ग्रामीण को बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने गला रेत हत्या करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर उसे अधमरा छोड़ फरार हो गए, जिसके बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए घायल रति राम की बेटी मल्लिका ने बताया कि पिता रविवार को गीदम बाजार में मुर्गा लड़ाई देखने के लिए गए हुए थे, जहाँ अज्ञात लोगों ने सामने से उनके गले को काट दिया, लहूलुहान हालात में देख गाँव के सरपंच ने पुलिस के साथ ही परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, घटना के बाद से बाजार में सन्नाटा पसर गया है।  

इस मामले में किसी को कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कही जा रही है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वही मामले को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, फिलहाल घायल का मेकाज में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें