छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है, जो कि छत्तीसगढ़ (Kanger Valley National Park) का पहला स्थल है, जिसे इस सूची में चयनित किया गया है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है, जो कि छत्तीसगढ़ (Kanger Valley National Park) का पहला स्थल है, जिसे इस सूची में चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे राज्य के लिए गर्व की बात बताई है।
विज्ञापन
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Kanger Valley National Park) को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में प्राकृतिक विरासत श्रेणी में जगह मिली है, अब आने वाले वर्ष में इस स्थल को नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल करने की कोशिश सरकार की ओर से की जाने की बात कही जा रही है, लिस्ट में शामिल होने के बाद कांगेर घाटी को विश्व धरोहर की स्थाई सूची में जगह मिल सकती है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस उपलब्धि को साझा करते हुए इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल बताया, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की अस्थाई सूची में शामिल किया गया है। कांगेर घाटी की जैव विविधता और सुंदर जलप्रपात इसे अनमोल बनाते हैं।