फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा बना जल्लाद: भतीजे और भतीजी पर किया जानलेवा हमला... पुलिस ने धर दबोचा

Sat, 02 Mar 2024 12:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

सुकमा जिले में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां चाचा ने अपने ही भतीजे और भतीजी पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
हमले में घायल हुए भतीजा और भतीजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के ग्राम मेंटटागुड़ा में शुक्रवार की रात को एक चाचा ने अपने ही भतीजे और भतीजी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलराम बघेल ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब छह से सात बजे के बीच कवासी अनिता 16 वर्ष और कोर्राम रमेश नौ वर्ष अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत को देखने के लिए गए हुए थे।

इसी दौरान शाम होने और अंधेरे के डर से दोनों बच्चे पेड़ के नीचे ही बैठ गए और किसी के आने का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान उसका चाचा दरमु लच्छा अपने हाथ में ताड़ी निकालने वाले धारदार हथियार से अनिता के हाथ और सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


वहीं भतीजे कोर्राम रमेश के हाथ, कंधे, कोहनी, पीठ, सिर के अलावा गले के पीछे हमला कर दिया। बच्चों की आवाज को सुन कुछ लोगों ने बच्चों को बचाने के साथ ही उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच घायलों से उनके स्वास्थ्य से लेकर आरोपी के बारे में पूछताछ करने लगी। वहीं रात में ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल, बच्चों का हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें