फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: आईईडी की चपेट में आने से तीन जवान घायल, बेहतर उपचार के लिए भेजा गया रायपुर

Tue, 04 Feb 2025 01:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की सुबह बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमा में आईईडी की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए।    
विज्ञापन
फाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की सुबह बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से तीन  जवान घायल हो गए, जिन्हें एमआई 17 की मदद से बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायल जवान सीआरपीएफ बटालियन के हैं। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम के साथ ही सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान सर्चिंग पर सोमवार की सुबह निकले थे, बीजापुर और दंतेवाड़ा सीमा से लगे पुरगेल गाँव के पास नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने तीन जवान सीआरपीएफ के घायल हो गए।   
इस घटना के तत्काल बाद जगदलपुर से आलाधिकारियों की टीम ने एमआई 17 को भेजा, जहाँ घायल दोनों जवान को एमआई 17 की मदद से बीजापुर से सीधा रायपुर ले जाया गया।  अभी तीनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें