फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Accident: बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, दो लोगों की हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 05 May 2023 10:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार मेकाज में चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरपदर हाई स्कूल के सामने बीती रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार मेकाज में चल रहा है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस ने बताया की कोलचूर निवासी नेहरू बघेल पिता बंशीराम कश्यप 28 वर्ष अपने पिता बंशीराम को लेकर अपने बाइक पर कोसमी में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर आ रहा था। उधर, बकावंड के किजोली गुड़ापारा निवासी राजेंद्र कश्यप पिता बोलो कश्यप 18 वर्ष अपने साथी रामधर कश्यप के साथ टिकरालोहगा के शासकीय चावल गोदाम से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बोरपदर हाई स्कूल के सामने दोनों की बाइक टक्कर हो गई, जिसमें नेहरू व राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं साथ बैठे लोगों को भी गंभीर चोट आई। घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां नेहरू व राजेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें