फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: प्रशासन ने रुकवाई दो नाबालिग लड़कियों की शादियां, बेटियों के भविष्य को मिला नया अवसर

Sat, 13 Jun 2026 01:42 PM IST
जगदलपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा जिले में बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने दो नाबालिग बालिकाओं की शादी समय रहते रुकवाकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने की पहल की है।
विज्ञापन
फ़ोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले में बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने दो नाबालिग बालिकाओं की शादी समय रहते रुकवाकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने की पहल की है। जागरूकता और समझाइश के जरिए दोनों परिवारों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने विवाह स्थगित करने पर सहमति जताई।

विज्ञापन


पहला मामला धुरगुड़ा-पोगाभेज्जी गांव का है, जहां स्थानीय परंपरा के तहत 17 वर्षीय बालिका का विवाह तय किया जा रहा था। सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों से चर्चा कर बाल विवाह के दुष्परिणामों और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की जानकारी दी। समझाइश के बाद परिवार ने विवाह टालने का निर्णय लिया।

दूसरा मामला सिरसेट्टी के पांडुरूपारा का है, जहां 15 जून को एक नाबालिग बालिका का विवाह प्रस्तावित था। विवाह की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं और सामुदायिक भोज की व्यवस्था भी की जा रही थी। प्रशासनिक टीम ने परिजनों को कम उम्र में विवाह से होने वाले स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक प्रभावों के बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने विवाह स्थगित करने की सहमति दी। दोनों मामलों में संबंधित पक्षों से घोषणा-पत्र और पंचनामा तैयार कराया गया तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रशासन का मानना है कि जागरूकता, संवाद और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

फ़ोटो

 

फ़ोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें