फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 100 मीटर दूर आई मौत: नाले में डूबने से जुड़वां भाइयों की गई जान, परिवार में छाया मातम... गांव में हड़कंप

Thu, 28 Aug 2025 10:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में धनिकारका नाले में डूबने से जुड़वां भाई नरेंद्र और सुरेंद्र की मौत हो गई। गुरुवार को शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया, जिससे गांव में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन
दो भाईयों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के धनिकारका नाले में डूबने से दो जुड़वा भाइयों की मौत हो गई। बच्चों के शव मिलते ही गांव में मातम छा गया। वहीं शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए कुआकोंडा थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के ही दो बच्चे नरेंद्र व सुरेंद्र दोनों भाई बुधवार को घर के पास खेलने के दौरान घर से 100 मीटर दूर धनिकारका नाले के पास खेलने पहुंच गए।

जहां दोनों गहरे पानी में चले गए। जहां दोनों की मौत हो गई। शाम को जब बच्चे दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन बच्चों का कही भी पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह गांव के लोग जब नाला के पास पहुंचे तो बच्चों का शव देखा गया। जहां पुलिस को सूचना दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा गया। वहीं बच्चों के शव मिलने व दोनों जुड़वा बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया। गुरुवार को दोनों बच्चों के पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें