फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: बस से उतर कर सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Tue, 11 Mar 2025 03:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में आमागुड़ा चौक में सोमवार की शाम को यात्री बस से उतरे युवक ने जैसे ही सड़क पार करने की कोशिश की तभी अचानक से ट्रक की चपेट में आ गया, इस हादसे में घायल को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में आमागुड़ा चौक में सोमवार की शाम को यात्री बस से उतरे युवक ने जैसे ही सड़क पार करने की कोशिश की तभी अचानक से ट्रक की चपेट में आ गया, इस हादसे में घायल को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, वही घटना के बाद ट्रक और चालक दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पथरागुड़ा मानसिंह गली निवासी दीपक देवांगन 55 वर्ष रायपुर से जगदलपुर की ओर बस से आये, उसके बाद बस चालक द्वारा सिग्नल के पास बस को रोक यात्रियों को उतार दिए, इस दौरान एक महिला सिग्नल में खड़े ट्रक के सामने से गुजर गई, वही दीपक जैसे ट्रक को पार करने की कोशिश किया कि अचानक से सिग्नल के खुलते ही ट्रक चालक ने सड़क पार कर रहे युवक को नही देखा और ठोकर मार दिया।  

इस घटना में घायल को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहाँ उसकी मौत हो गई, घटना में मौजूद ड्यूटी स्टाफ ने ट्रक चालक को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। देखा जाए तो कुछ माह में आमागुड़ा चौक में काफी हादसे हुए है, जिसमे एक दंपति के साथ ही उनका बच्चा भी हादसे में अपनी जान गवा दिया, वही एक साइकिल सवार को ट्रक चालक ने ठोकर मार दिया, जिससे की उसकी मौत हो गई, इसके अलावा भी और कई हादसे घटित हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें