फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: ट्रक चालक ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, हादसे में महिला की मौत, आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में थी पदस्थ

Fri, 12 Sep 2025 05:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में  परपा थाना क्षेत्र के ग्राम तोकापाल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई,  घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में  परपा थाना क्षेत्र के ग्राम तोकापाल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई,  घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी ने बताया कि कान्हा कुरुसपाल निवासी संगीता कच्छ 26 वर्ष जो ग्राम एरंडवाल में आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में पदस्थ थी, शुक्रवार को अपने ड्यूटी से वापस लौटने के दौरान तोकापाल के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए अपने साथ घसीट कर अपने साथ ले गया। 

इस हादसे में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के तत्काल बाद आसपास के लोगो की भीड़ लग गई, वही घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया गया, वही आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें