फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: भूमकाल दिवस पर शहीद गुंडाधुर को नमन, आईजी सुंदरराज ने कहा- उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते रहना चाहिए

Sat, 11 Feb 2023 08:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

शहीद गुण्डाधुर ने जल, जंगल, जमीन और बस्तर के हितों के रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ भूमकाल विद्रोह की शुरुआत की थी। इस दिन को याद करते हुए बादल भूमकाल दिवस मनाया जाता है। 
विज्ञापन
भूमकाल दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शक्रवार को शहीद गुंडाधुर की याद में भूमकाल दिवस मनाया गया। आसना स्थित बादल में हुए कार्यक्रम में निबंध, चित्रकला और विभिन्न  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। 

विज्ञापन




आईजी सुंदरराज पी. ने इस दौरान वीर शहीद गुंडाधुर के जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। वहीं स्कूली बच्चों और बादल में प्रशिक्षण ले रहे छात्र- छात्राओं ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। बादल की टीम ने वीर शहीद गुंडाधुर पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर आस्था राज़पूत, गंगाधुर, दुर्जन नाग, हिमांशु शेखर झा, सुभाष पांडेय, बंशीलाल विश्वात्मा, डॉ. सुषमा झा, नरेंद्र पाढ़ी, पूर्णिमा सरोज,  गोवर्धन पाणीग्राही लखेश्वर खुदराम एवं स्कूली छात्र - छात्राएं उपस्थित थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें