मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शनिवार की शाम को शहर के सिरहासार स्थित शहीद स्मारक में आज से 15 वर्ष पहले नक्सलियों के द्वारा कायराना हरकत करते हुए यात्री बस को विस्फोट कर उड़ा दिया था, जिसमें 15 आम लोगों के साथ ही 16 जवानों की शहदत हो गई थी। इस घटना के चलते भाजपाइयों के द्वारा रैली के शक्ल में सिरहासार पहुँच श्रधांजलि दी।
बता दें कि 17 मई 2010 को सुकमा जिले के चिंगावरम में नक्सलियों ने यात्री बस को बम से उड़ाते हुए 15 निर्दोष ग्रामीण यात्रियों और 16 पुलिस बल के जवानों की हत्या की थी, इस घटना से छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नागरिकों को गहरा आघात पहुंचा था,जो आज भी छत्तीसगढ़ की जनता को याद है कि कैसे नक्सलवादियों ने मासूम बच्चों सहित आदिवासी ग्रामीणों व पुलिस जवानों की निर्मम हत्या कर दी थी। चिंगावरम में उन सभी शहीदों को याद करते हुए आज शहीद स्मारक सिरहासार चौक जगदलपुर में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन व उसकी सफलता पर सिंदूर रैली तिरंगा यात्रा का आयोजन शनिवार की शाम किया गया, जो शहीद स्मारक सिरहासार चौक जगदलपुर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए दंतेश्वरी मंदिर के पास पहुंची। इस आयोजन में अधिक संख्या में महिलायें, जन प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, आम नागरिक, शासकीय कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं, भूतपूर्व सैनिक एवं सुरक्षा बलों के लोग शामिल हुए। यह यात्रा देश की एकता,अखंडता और सुरक्षा बलों के सम्मान में आयोजित की गई।