66 अग्निशमन कर्मचारियों को श्रधांजलि
- फोटो : अमर उजाला
जगदलपुर में 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया में सागर भीषण आग में 66 कर्मचारियों की मौत हो गई थी,जिनकी याद में सोमवार को नगर सेना की ओर से एक रैली निकाली गई थी, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, वही शहीदों को श्रधांजलि भी दिया गया। बता दें कि आज नगर सेना, आपदा मोचन बल तथा अग्नि शमन सेवा के अधिकारी कर्मचारी तथा जवानों द्वारा सर्वप्रथम 14 अप्रैल 1944 को मुंबई विक्टोरिया में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मचारियो को विनम्र श्रद्धांजलि देकर जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान से कोतवाली चौक, मिताली चौक, संजय मार्केट, शहीद पार्क, चांदनी चौक जमाल मिल, एयरपोर्ट चौक तथा अंत में एनएमडीसी चौक में स्थित अग्निशमन कार्यालय तक लगभग ढाई किलोमीटर अग्नि से होने वाले दुर्घटनाओं से बचने के लिए नारों तथा रैली के माध्यम से आम नागरिकों को अग्नि से बचाव के बारे में और आग लगने पर तुरंत सही सूचना देने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली, निबंध पामलेट वितरण एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।