फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम

Thu, 05 Dec 2024 04:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजला बजारापारा में रहने वाला युवक ट्रैक्टर को लेकर जाने के दौरान पेड़ से जा टकराया, इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजला बजारापारा में रहने वाला युवक ट्रैक्टर को लेकर जाने के दौरान पेड़ से जा टकराया, इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 4 दिसम्बर को पवन नायक कोरमेल से गोडियापाल की ओर से ट्रेक्टर को स्वयं चलाते हुए जा रहा था, जैसे ही पवन ट्रेक्टर लेकर गोरस डोबरी जंगल मोड के पास पहुंचा था कि उसी सयम ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड से जा टकराया, जिससे पवन नायक ट्रेक्टर से दूर गिर गया, जिसमे पवन के सिर, सीना में अंदरूनी चोट लगने से घटना स्थल में ही उसकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन


मृतक के भाई राजेश नायक 32 वर्ष निवासी मुंजला बंजारा पारा थाना भानपुरी ने बताया कि 19 नवंबर को ग्राम मुंजला से गोडियापाल जाने की बात कहते हुए बडी बहन सुनीता के घर चला गया था, गोडियापाल में दीदी के घर रह कर किसी के भी ट्रेक्टर चलाने बोलने से चला रहा था, 4 दिसम्बर को एक बिना नंबर की ट्रेक्टर को लेकर कोरमेल से गोडियापाल की ओर चलाते ला रहा था, जैसे ही गोरस डोबरी जंगल मोड के पास पहुंचा तो उसी समय ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड से टकरा गई, जिससे पवन नायक ट्रेक्टर से दूर गिर गया। जिससे घटना स्थल में ही मृत्यु हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें