जगदलपुर में बरसात के मौसम में जहां एक ओर लोग पर्यटन स्थल में जाकर अपने परिवार के साथ इस खूबसूरती का आनंद लेने में लगे हैं। वहीं कुछ लोग अपने जान को जोखिम में डाल वाटरफॉल के नजदीक जाकर अपने मौत को दावत देने में लगे हुए हैं। एक ओर जहां वन विभाग सुरक्षा के बड़े दावे कर रहे है, वही दूसरी ओर पर्यटक अपने जान को जोखिम में डाल वाटरफॉल के नजदीक जाकर फ़ोटो लेने में लगे है।
बताया जा रहा है कि इन दिनों तीरथगढ़, चित्रकोट, बिजाकासा, तामड़ागुमर, मेन्द्रीगुमर के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों में शहरी के साथ ही बाहर से आने वाले लोग भी इन जगहों में जाकर आंनद ले रहे है, बस्तर में लगातार हो रहे बारिश से इन दिनों इन वाटरफॉल पूरे शबाब में है, ऐसे में लोग अपने इन दिनों को यादगार बनाने के लिए इन वाटरफॉल में जाकर फोटोग्राफी से लेकर वीडियोग्राफी में लगे हुए है, एक ओर जहां कुछ लोग दूर से इसका नजारा देख कर खुशी जाहिर कर रहे है तो वही दूसरी ओर लोग बिना किसी की बात सुने वाटरफॉल के नजदीक पहुँच रहे हैं।
ऐसा ही एक वीडियो रविवार को तीरथगढ़ वाटरफॉल में देखने को मिला, जहाँ कुछ लोग अपने जान का परवाह किये बैगर ही फॉल के नजदीक पहुंच जा रहे है, इसके अलावा वहां सुरक्षा के कोई भी इंतजाम भी नही है, तीरथगढ़ पहुँचने के बाद लोग गांव के समिति में टिकट लेकर पार्किंग तक पहुँचते है, इसके बाद वन विभाग के द्वारा टिकट काउंटर से प्रत्येक पर्यटक के हिसाब से पैसा लिया जाता है। लेकिन इसके बाद से इनकी सुरक्षा खत्म हो जाती है, पर्यटक नीचे जाने के बाद अपनी सुरक्षा की जवाबदारी खुद के हाथों सौप दिया जाता है, जहाँ ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जहाँ पूरे शबाब में बह रहे तीरथगढ़ वाटरफॉल के पास लोग सेल्फी लेने में जुटे हुए है, इन पर्यटकों को रोकने वाला भी कोई नही है, ऐसे में अगर पानी का रफ्तार अगर और बढ़ जाता है, तो इन पर्यटकों को बचाने वाला भी कोई नही हैं, कुल मिलाकर अपने मौत को खुलेआम दावत दिया जा रहा है।