फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: दो महिला नक्सली समेत कुल पांच माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद, मुठभेड़ जारी

Mon, 06 Jan 2025 01:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा में चल रही मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने दो महिला नक्सली सहित पांच नक्सलियों को मार गिराया है, इसके अलावा पुलिस जवानों ने हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा में चल रही मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने दो महिला नक्सली सहित पांच नक्सलियों को मार गिराया है, इसके अलावा पुलिस जवानों ने हथियार भी बरामद किए हैं। मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में चार जिले दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोंडागांव की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र में गई हुई थी।  

विज्ञापन


इस दौरान नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, इस घटना में पुलिस जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए गोलीबारी की, नक्सलियों ने पुलिस की जवाबी कार्यवाही से भाग निकले, इस दौरान जब इलाके की सर्चिंग किया गया तो 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। जिसमें दो महिला नक्सली शामिल थीं। 

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 04 जनवरी के शाम से रुक रुक कर मुठभेड़ चल रही थी, सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक दो महिला नक्सली सहित कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए है। पुलिस ने इलाके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किये हैं। मुठभेड़ एवं सर्च अभियान अभी भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें