शहर की एक युवती को राजस्थान के तीन लोगों के द्वारा एक युवक से जबरदस्ती शादी कराने की बात कहते हुए अपने साथ राजस्थान ले गए। जहां युवक के द्वारा मना करने पर आरोपियों ने युवती को वापस जगदलपुर के बस स्टैंड पर छोड़ कर चले गए। पीड़िता ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दी और पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के सामने पेश किया।
नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि इनकी विजय सिंग, तुलाबाई और राजेश नाम के व्यक्ति ने 24 अक्तूबर को चार बजे तीनों ने मिलकर डराया और धमकाया था। राजस्थान के जोधपुर में शादी करने की बात कही। इसके बाद युवती को जबरन नयापारा से लेकर बस स्टैंड पहुंचे। वहां से रायपुर ले गये और रायपुर से ट्रेन में राजस्थान जोधपुर के धर्मशाला में रखा।
जहां लड़के ने लड़की से शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपियों के द्वारा युवती को वापस जगदलपुर बस स्टैंड पर छोड़कर चले गये। युवती की रिपोर्ट पर धारा 366, 34 भादवि दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों विजय सिंग नि0 नयापारा बाजपेयी बिल्डिंग जगदलपुर, तुलाबाई नि0 नयापारा बाजपेयी बिल्डिंग जगदलपुर और राजेश गुप्ता पिता नि0 हिकमीपारा रमैया वार्ड जगदलपुर को पकड़ लिआ। इसके बाद तीनों से पुछताछ हुई। तीनों ने युवती को जोधपुर ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां से कोर्ट ने तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।