फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: गाज गिरने से अलग-अलग जगह तीन लोग हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 22 Jul 2025 08:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर जिले में लगातार हो रहे बारिश के चलते गिरे गाज से अलग अलग जगह में 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले में लगातार हो रहे बारिश के चलते गिरे गाज से अलग अलग जगह में 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पहली घटना करपावड बकावड में हुई है, जहाँ ग्राम सेमलनार में रहने वाले नारायण 28 वर्ष ने बताया कि खेत में ट्रैक्टर लेकर जोताई कर रहे ग्रामीण के ऊपर अचानक से  बादल गरजने के साथ ही गाज गिरा, जिससे कि ग्रामीण को झटका लगने से बेहोश हो गया, जिसे 112 वाहन में परिजनों के साथ बैठाकर अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


वहीं  दूसरी घटना भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गुरिया आवास प्लाट में हुई, जहाँ मोहनबत्ती 17 वर्ष एवं उनके नानी फगनी बघेल 60 वर्ष खेत में काम करने गये थे, वापस आने के दौरान पानी और बिजली चमक को देखकर वापस घर आ रहे थे, तभी रास्ते में बिजली गिर जाने से फगनी बघेल बेहोश हो गई, वही फगनी बघेल के चेहरे एवं हाथ पैर में जल गई थी, मोहनबत्ती को पैर में हल्का सा निशान था, ज्यादा बारिश होने के कारण परिजन घर में लाने के बाद घायल लोगों को उसके परिजनों के साथ 112 वाहन में बैठाकर CHC भानपुरी हॉस्पिटल लाकर भर्ती किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें