फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: इलेक्ट्रॉनिक दुकान कर्मी को धमका ले गया दो स्पीकर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 04:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में ठाकुर रोड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करने वाले कर्मचारी से दो स्पीकर लेने के बाद पैसे देने की जगह अपने आप को दादा बता स्पीकर को लुट कर ले गया। जहाँ प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में ठाकुर रोड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करने वाले कर्मचारी से दो स्पीकर लेने के बाद पैसे देने की जगह अपने आप को दादा बता स्पीकर को लुट कर ले गया। जहाँ प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के बारे में बताया कि तीन अक्टुबर के शाम 5 बजे प्रार्थी दीपक सिंह निवासी दीनदयाल वार्ड राउतपारा जो दुकान मालिक कमल खुराना के इलेक्ट्रानिक दुकान में सामान रिपेंरिग का काम करता है।

विज्ञापन


करीबन 5 बजे अमरीष सिंह दुकान से दो नग ब्लुटुथ ट्राली स्पीकर बाक्स को लिया, जिसपर कर्मी ने उसे 6000-6000 रूपये कुल 12,000 रुपये होने की बात बताई, कर्मी द्वारा पैसे मांगने पर आरोपी अमरीष द्वारा यहां का दादा होने की बात बताते हुए मेरे से कोई पैसा नहीं लेता है कहते हुए प्रार्थी को डराधमका कर जबरदस्ती दो नग ब्लुटुथ ट्राली स्पीकर बाक्स को लूट कर ले गया। 

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 309(4) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया, पतासाजी के दौरान टीम द्वारा अमरिश सिंह राजपुत को पकडकर हिरासत लिया गया, पुछताछ करने पर बताया कि 3 अक्टूबर को कमल खुराना के इलेक्ट्रानिक दुकान में रिपेरिंग का काम करने वाला दिपक सिंह से ब्लुटुथ ट्राली स्पीकर बाक्स को लिया, जिसे डरा धमका कर दो ब्लुटुथ ट्राली स्पीकर बाक्स को लूट कर ले गया, जिसके बाद गुस्से में आकर दोनो बाक्स को तोडकर नदी पानी में फेंक दिया,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें