फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: कोंडागांव में गौ की हत्या के बाद करने वाले थे ये कांड, मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल

Thu, 04 Sep 2025 10:04 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव के फरसगांव थाना क्षेत्र के सोनाबेड़ा जंगल में कुछ युवकों द्वारा गाय की हत्या कर मांस खाने की तैयारी की जा रही थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाबेड़ा के जंगल में कुछ युवकों के द्वारा गौ की हत्या कर उसके मांस को खाने की तैयारी कर रहे थे। जिसकी जानकारी लगते ही विश्व हिंदू परिषद से लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता आ पहुंचे। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


वहीं मामले को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया है, जहां जांच शुरू कर दिया गया है। मामले के बारे में बताया गया कि फरसगांव थाना क्षेत्र के सोनाबेड़ा के जंगल मे कुछ युवकों के द्वारा गाय की हत्या करने के बाद उसके मांस को खाने की तैयारी कर रहे थे।

मामले की जानकारी जैसे ही विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी, वे भी सोनाबेड़ा के जंगल आ पहुंचे। दल के पहुंचते ही आरोपियों के वीडियो को बनाने लगे। ये देख आरोपी वहां से फरार हो गए। दल के लोगों ने इस मामले की जानकारी फरसगांव थाना प्रभारी को दिया।
विज्ञापन


जानकारी के लगते ही थाना प्रभारी अपने टीम के साथ मौके पर आ पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी गाय के शव को आधा काटने के साथ ही फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें