फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: CRPF के प्रधान आरक्षक की आत्महत्या से हड़कंप, AK-47 से खुद को मारी गोली; वजह जानने में जुटे अधिकारी

Tue, 27 Aug 2024 11:44 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा के बारसूर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद शव को एम्बोम्बिंग के बाद रायपुर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
मेकाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक विपिन्द्र चंद्र ने सोमवार की सुबह आत्महत्या कर ली। जिसके बाद कैम्प में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से आत्महत्या की, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रधान आरक्षक के शव का पोस्टमॉर्टम दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में किया गया। और फिर एम्बोम्बिंग के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया। एम्बोम्बिंग के बाद शव को एनएच 30 के माध्यम से रायपुर ले जाया जाएगा और वहां से फ्लाइट के जरिए गृहग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।

बारसूर थाना प्रभारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक विपिन्द्र चंद्र 195 बटालियन के सी कम्पनी में पदस्थ थे। सोमवार की सुबह बैरक में उन्होंने अपनी एके-47 रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैम्प में अफरातफरी मच गई।  
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रधान आरक्षक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मामले की जांच जारी है। शव को आला अधिकारियों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें