फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: 6 फरवरी से जिले के 741 प्राथमिक स्कूलों में तालाबंदी, वेतन विसंगति को लेकर शिक्षक करेंगे हड़ताल

Thu, 02 Feb 2023 08:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

जिला सचिव सुशील हेमला ने बताया कि जिले के चारों विकास खंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, थाना प्रभारी, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी को अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन
अफसरों को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में छह फरवरी से शिक्षक हड़ताल पर जाने वाले हैं। इसके चलते जिले के 41 प्राथमिक स्कूलों में तालाबंदी हो जाएगी। यह हड़ताल वेतन विसंगति को लेकर की जा रही है। इसे लेकर शिक्षकों की ओर से पहले ही एसडीएम, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन पिछले चार सालों से वेतन विसंगति की लड़ाई लड़ रहा हैं। सड़क की लड़ाई से उच्च अधिकारियों से चर्चा तक और फिर शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री तक बात हो चुकी है। फेडरेशन का कहना है कि सीएम के निर्देश पर 16 सितंबर 2021 को एक कमेटी बनाई गई थी। जिसका निर्णय आज तक नहीं आया है। 

इसके कारण समस्त शिक्षक संवर्ग में नाराजगी व्याप्त है। इसी नाराजगी के चलते जिले के समस्त सहायक शिक्षक, प्राथमिक प्रधान पाठक हड़ताल पर जा रहे हैं। जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रमन झा ने बताया कि वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं। बावजूद अभी तक सरकार ने अनदेखी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें