जगदलपुर शहर के दीप्ति कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पीएम करते हुए जांच शुरू कर दिया है।
जगदलपुर शहर के दीप्ति कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पीएम करते हुए जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि धरमपुरा नंबर 1 महावीर नगर में रहने वाले जोगा मुरमू की 16 वर्षीय बेटी मिनाती मुरमू का 15 नवंबर की शाम को अचानक से स्वास्थ्य खराब हो गया, परिजनों ने उसे उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले गए, जहाँ से दवाई लेने के बाद परिवार बेटी को घर ले गए, 16 नवंबर को दुबारा खाना खाने के बाद पढ़ाई कर रही मिनाती का तबियत खराब हो गया और बिहोश हो गई।
जिसके बाद परिजन बच्ची को उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले गए, जहाँ 17 नवंबर की सुबह बच्ची ने महारानी अस्पताल में दम तोड़ दिया, शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ पीएम के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा।