फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: केके रेल लाइन पर गिरा पत्थर, यात्री ट्रेनों का आवागमन बाधित, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Wed, 29 Oct 2025 11:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक में फिर गिरा पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चक्रवात 'मोंथा' के प्रभाव के चलते भारी बारिश ने छत्तीसगढ़ के रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। मंगलवार शाम को केके रेल लाइन पर एक बड़ा पत्थर गिर जाने से यात्री ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों की टीम हरकत में आई और पत्थर हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण चिमड़ीपल्ली और बोर्रागुहालू स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर एक विशाल पत्थर आ गिरा। रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मजदूरों की एक टीम को मौके पर भेजा, जिन्होंने रात भर अथक प्रयास कर पत्थर को हटाने का कार्य पूरा किया। हालांकि, देर रात तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर मिट्टी भी जमा हो गई थी, जिसे हटाने का कार्य भी जारी रहा। इस कारण, केके रेल लाइन पर बुधवार को भी यात्री ट्रेनों का सामान्य आवागमन प्रभावित रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें