फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ने दो सीआरपीएफ जवानों के खिलाफ की शिकायत, अश्लीलता का लगाया आरोप

Mon, 15 Sep 2025 09:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

सायमा अशरफ ने मामले की शिकायत कोतवाली में दी। वहीं जब दोनों को पकड़ा गया तो दोनों युवक दोस्त होने के साथ ही सीआरपीएफ के जवान हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं उन जवानों का कहना था कि यह नंबर बस स्टैंड के शौचालय में लिखा हुआ था।
विज्ञापन
सायमा अशरफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सायमा अशरफ ने सीआरपीएफ के दो जवानों पर फोन पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। सायमा ने सोमवार की शाम को कोतवाली में जाकर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीते तीन दिनों से सीआरपीएफ जवानों के द्वारा उनको फोन करके अश्लील शब्दों का उपयोग किया जा रहा था, लगातार आ रही फोन कॉल्स से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस सायमा अशरफ ने बताया कि कुछ दिनों से अज्ञात नंबरों से लगातार फोन आ रहे थे। इसके अलावा रात करीब 1 से 2 बजे के बीच एक कॉल आई, जहां फोन करने वाले खुद को उनका दोस्त बताते हुए बात करना शुरू की। जिसके बाद कॉल काट दी, उसके बाद फिर एक नंबर से फोन आया और उसने अश्लील बातें करनी शुरू की, जिसके बाद मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दी गई। वहीं जब दोनों को पकड़ा गया तो दोनों युवक दोस्त होने के साथ ही सीआरपीएफ के जवान हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं उन जवानों का कहना था कि यह नंबर बस स्टैंड के शौचालय में लिखा हुआ था, जबकि इन दोनों जवानों के अलावा अन्य किसी का भी फोन नहीं आया है। मामले की शिकायत दर्ज कर दी गई है, वहीं पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें