फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव ने ली नर्स की जान!: रोज निकलती थी घर से बाहर, इंद्रावती नदी में उतराता मिला शव; परिजनों में मातम

Tue, 13 Jan 2026 02:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में एक 32 वर्षीय संगीता कश्यप की इंद्रावती नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। संगीता कुछ वर्ष पहले मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं, लेकिन मानसिक तनाव के कारण नौकरी छोड़ दी थी।  
विज्ञापन
मृतका संगीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के इंद्रावती नदी में दो दिन पहले मिले महिला के शव की शिनाख्त कर ली गई है, मृतिका पथरागुड़ा निवासी संगीता के रूप में हुई है। जो कुछ वर्ष तक मेकाज में स्टाफ नर्स के पद में काम भी कर चुकी है, साथ ही मानसिक तनाव के चलते नौकरी भी छोड़ चुकी थी। संगीता के मौत की खबर लगते ही परिजनों से लेकर दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरागुड़ा मानसिंह गली निवासी संगीता कश्यप 32 वर्ष जो नर्सिंग की पढ़ाई करने के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में कुछ वर्षों तक स्टाफ नर्स के रूप में पदस्थ थी। लेकिन कुछ दिन बाद अचानक से मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण नौकरी छोड़ दी। 

रोजाना की तरह 11 जनवरी की दोपहर को अपने घर से पैदल घूमने निकली, जहां वापस लौटकर नहीं आई, परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला, वहीं पुलिस पांच दिनों से लापता अंश के शव की खोजबीन करने के दौरान एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। 
विज्ञापन


जब परिजनों ने इस मामले को लेकर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो बताया कि एक महिला का शव मिला है, जहां परिजनों ने शव की शिनाख्त संगीता के रूप में की। परिजनों ने बताया कि संगीता चार बहन और एक भाई है, पिता का निधन होने के साथ ही बड़ी बहन भी नानगुर में स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही है। जबकि संगीता स्टाफ नर्स की नौकरी छोड़ चुकी है। पुलिस ने शव का पीएम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें