जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में जहाँ 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में जहाँ 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुँच घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सुबह ओड़िसा की ओर से एक बाइक जिसमें 3 लोग सवार थे वे सभी काम करने के लिए आ रहे थे कि वही जगदलपुर से एक कार नगरनार एनएमडीसी जा रही थी कि खुदपदर के पास अचानक से कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही एक बाइक को अपने चपेट में ले लिया।
इस हादसे में कार का सामने हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वही बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे, जिन्हें आसपास के लोगों ने बेहतर उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया, वही मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।