फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सर्चिंग पर निकले थे जवान, स्पाइक होल की चपेट में आने से पैर में आई चोट

Sun, 23 Mar 2025 05:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

शनिवार को एक जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए स्पाइक होल में गिरने से घायल हो गया।  
विज्ञापन
घायल जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में पुलिस जवानों ने गुरुवार को जहाँ 26 नक्सलियों को मार गिराया था, वहां लगातार पुलिस की गश्त जारी है, इसी गस्त के दौरान शनिवार को एक जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए स्पाइक होल में गिरने से तो बच गया, लेकिन उसके पैर में गंभीर चोट आने के कारण उसे रविवार की सुबह हेलीकॉप्टर की मदद से मेकाज लाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर स्थित गंगालूर थाना क्षेत्र के पीड़िया में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में पुलिस ने 26 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की, वही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया, वही नक्सलियों की तलाश में दूसरे दिन से फिर जवान पीड़िया में अपनी गस्त के साथ ही दबाव बना रहे है। 

इसी तारतम्य में गस्त में निकले एसटीएफ जवान अपनी टीम के साथी पीड़िया की ओर निकले हुए थे, जहाँ शनिवार को पीड़िया गाँव के पास नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए स्पाइक होल बनाया गया था, जिसकी चपेट में आने से एसटीएफ जवान जितेंद्र सिंह 32 वर्ष भाटपाल बस्तर घायल हो गए, घटना के बाद घायल जवान को जंगल में ही रखकर उसका उपचार किया जा रहा था, जहाँ रविवार को घायल जवान को लेने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया, जहाँ रविवार की दोपहर को घायल जवान को जगदलपुर के एयरपोर्ट में भिजवाया गया, जहाँ से घायल जवान को बहेतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें