फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Encounter: तेलंगाना में मारे गए सात में से छह नक्सली बीजापुर से, IG ने दी चेतावनी

Tue, 03 Dec 2024 09:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बीते दिन तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर सात नक्सलियों को मार गिराया। इन नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। सात में से छह नक्सली बीजापुर के रहने वाले हैं। वहीं बस्तर रेंज आईजी ने नक्सलियों को आखिरी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बस्तर आईजी सुंदरराज पी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर और तेलंगाना के सीमा से लगे गांव में बीते दिन हुए नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सात नक्सलियों में छह नक्सली बीजापुर के बताए जा रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर बस्तर रेंज आईजी ने बाकी बचे नक्सलियों को सरेंडर करने की बात कही है। नहीं तो आने वाले दिनों में बड़ा आपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीजापुर और तेलंगाना सीमा में हुए मुठभेड़ में मारे गए सात नक्सलियों में छह नक्सली बीजापुर जिले के रहने वाले हैं और ये नक्सली तेलंगाना कमेटी में रह कर काम करने की बात बताई जा रही थी। 

वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ एंटी नक्सल ऑपरेशन में ज्वॉइंट स्टेट कार्डिनेशन के बीच बने तालमेल से ही वहां के बड़े केडर्स मारे गए हैं और लगातार बस्तर सुरक्षा बलों के दबाव के चलते ही नक्सलियों की टीम बिखर रही हैं और बॉर्डर इलाकों में अपना ठिकाना बनाये हुए है।
विज्ञापन


जिसके बाद वे उस इलाके में मौजूदगी के बाद ग्रेहाउंड के जवानों ने ऑपरेशन किया। जिसमें सात नक्सलियों को ढेर करने में सफकता मिली, साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उड़ीसा सरकार के जवानों का लगातार दबाव बना है और नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए योजना बनाई गई है।

बस्तर आईजी ने बचे नक्सलियों को अंतिम चेतावनी दी है और कहा कि नक्सलियों के सामने सरेंडर का ही एकमात्र रास्ता बना है। अन्यथा आने वाले दिनों में ऑपरेशन को और बड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें