फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहों का आतंक, पुलिस की हुई मशक्कत: देर रात बजने लगा बैंक का सायरन, दौड़े आए अधिकारी, घंटों चली छानबीन

Thu, 20 Jul 2023 12:03 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

धरमपुरा स्थित एक बैंक में देर रात बैंक का सायरन बजने लगा। तभी मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। सायरन की तेज आवाज से पूरा मोहल्ला जाग गया। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की देर रात को धरमपुरा स्थित एक बैंक में अचानक से तेज सायरन बजने लगा। जिसकी जानकारी आसपास के लोगों ने बोधघाट पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस मौके पर आ पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि चूहों की करामात ने पुलिस के साथ ही बैंक के अधिकारी कर्मचारियों को छकाया। मामले के बाद पुलिस से लेकर अधिकारियों ने राहत की सास ली।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि धरमपुरा मार्ग पर अनुपमा चौक के नजदीक इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में अचानक रात 11:30 बजे सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे मोहल्ले के लोग जाग गए। कोतवाली और बोधघाट थाने से पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए। 

दरअसल, इस बात को लेकर आशंका थी कि कहीं किसी ने स्ट्रांग रूम में प्रवेश करने की कोशिश तो नहीं की है। पूरे बैंक परिसर की छानबीन के बाद पता चला कि इंफ्रारेड किरणों के बीच से होकर चूहे गुजर गए, जिसकी वजह से सायरन बजा था। बाद में मैनुअल तरीके से सायरन को बंद किया गया। वहीं मामले के बारे में बैंक के मैनेजर जॉनी कुजूर ने बताया कि मामले की जानकारी लगते ही देर रात को बैंक की जांच करने पर चूहों के किरणों के बीच आने की बात का पता चलते ही मामले को लेकर राहत की सास ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें