फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सड़क हादसों से भरा रहा शनिवार का दिन, दो लोगों की हुई मौत तो 11 हुए घायल

Sun, 23 Feb 2025 11:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में शनिवार की सुबह से लेकर देर रात तक हादसों का दौर चलता रहा। इन हादसों में किसी ने पेड़ से गाड़ी को ठोका तो कोई वाहन पुलिया से टकरा कर गड्ढे में जा गिरा। पूरे दिन भर चले हादसों में दो की मौत हुई है तो वहीं 11 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में शनिवार की सुबह से लेकर देर रात तक हादसों का दौर चलता रहा। इन हादसों में किसी ने पेड़ से गाड़ी को ठोका तो कोई वाहन पुलिया से टकरा कर गड्ढे में जा गिरा। पूरे दिन भर चले हादसों में दो की मौत हुई है तो वहीं 11 लोग घायल हुए हैं। इन दुर्घटनाओ में जहां कुछ लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण हॉस्पिटल भेजा गया, तो वहीं कुछ लोगों को मामूली चोटें आई, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


पहली घटना केशकाल में
बेंगलुरु में रहने वाला परिवार अपने निजी वाहन से प्रयागराज जा रहे थे कि बोरगांव के पास एक पुलिया से टकराने से 2 की मौत हो गई, वही 4 लोग घायल हो गए।

दूसरी घटना आसना के पास 
नेशनल हाईवे आसना के पास सीआरपीएफ जवानों ने एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार को चोट आई। वहीं, कुछ जवानों को भी हल्की फुल्की चोट आई।

तीसरी घटना नया बस स्टैंड में
अतिथि होटल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार जिसमें दो लोग सवार थे, कार की रफ्तार तेज होने के कारण डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार के चारों पहिए ऊपर हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी घटना दलपत सागर के पास 
दलपत सागर के पीछे एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें