फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: जमीन विवाद के चलते रिश्तेदार पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 02:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम उदेनार बड़ेपारा में रहने वाले एक रिश्तेदार ने अपने ही रिश्तेदार की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन
रिश्तेदार पर चाकू से किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम उदेनार बड़ेपारा में रहने वाले एक रिश्तेदार ने अपने ही रिश्तेदार की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जहाँ मामले को लेकर आरोपी ने ना सिर्फ रिश्तेदार को चाकू मारा बल्कि उसके बेटे को तीर मारकर घायल भी कर दिया था, घटना के बाद से आरोपी 3 साल तक फरार रहा, जहाँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा और उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार बर्मन ने बताया कि बारसूर थाना क्षेत्र के उदेनार बड़ेपारा में रहने वाले झुमुकलाल कश्यप का अपने ही रिश्तेदार जयसिंह से जमीन को लेकर कई वर्षो से विवाद चल रहा था, इसी विवाद के चलते आरोपी ने जयसिंह के बेटे मोसूराम को वर्ष 2021 में तीर मारकर घायल कर दिया था, इस बात को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हो गया, उसी बात को लेकर आरोपी झुमुकलाल ने 17 जून 2021 को रात के अंधेरे आ रहे जय सिंह को जान से मारने के नियत से सीने में चाकू मारा। लेकिन गलती से चाकू सीने की जगह हाथ में लग गई, जयसिंह के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया, जहाँ प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट बारसूर थाना में दर्ज कराया, जहाँ 3 साल से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, पुलिस को इसी माह आरोपी के आने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर 19 दिसम्बर को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें