फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पीडब्ल्यूडी ईई ने टेंडर दिलाने के नाम पर मांगे दो लाख रूपये, एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 03:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को  शहर के साकेत कालोनी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के ईई के घर दबिश दी, जहाँ दबिश के दौरान 2 लाख का रिश्वत लेते हुए ईई को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को  शहर के साकेत कालोनी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के ईई के घर दबिश दी, जहाँ दबिश के दौरान 2 लाख का रिश्वत लेते हुए ईई को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता के पद में पदस्थ अजय कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि कार्यपालन अभियंता ने ठेकेदार को काम दिलाने के लिए निविदा के पहले ही 2 लाख रुपए की मांग की थी, शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने साकेत कॉलोनी स्थित कार्यपालन अभियंता के सरकारी घर में दबिश देते हुए कार्यवाही की है, इसके साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें