लालबाग मैदान में सभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी।
- फोटो : संवाद
प्रियंका गांधी ने भरोसे के सम्मेलन का केक भी काटा।
- फोटो : संवाद
आपको पहचानना है, आपका भरोसा किस पर
उन्होंने कहा कि, यूपी में गौमाता सड़कों पर घूमती हैं। वहां बताती हूं कि छत्तीसगढ़ में देखिए, इनके लिए कितनी अच्छी योजना बनाई गई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि, भाजपा ने अपने 15 साल के भ्रष्टाचार को भुगता है। उन्होंने कहा कि, सामने दो मिसाल हैं एक पिछली सरकार की है, जिसने आपसे सिर्फ लूटा है और दूसरी सरकार, जो आपको सब दे रही है। अब आपको पहचानना है कि आपका भरोसा किस पर है।
सम्मेलन में लगी प्रदर्शनी में आदिवासी महिलाओं के साथ प्रियंका गांधी।
- फोटो : संवाद
आज बस्तर ब्रांड बन गया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, आज बस्तर एक ब्रांड बन गया है। देश में ही नहीं विदेश में भी यहां के उत्पादों का उपयोग हो रहा है। मेरी दादी कहती थीं कि सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासी की होती है, क्योंकि आप लोग प्रकृति का नुकसान किए बिना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने कहा कि, आप लोग हस्तशिल्प के जरिए और दूसरे कामों से अब कमा रहे हो। महिलाएं कमा रही हैं। जब हम कमाती हैं तो हमारे में आत्मविश्वास आता है कि हम भी परिवार में कुछ कमाकर लाई हैं।
लालबाग मैदान पहुंचने से पहले दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर प्रियंका गांधी ने की पूजा-अर्चना।
- फोटो : संवाद
भूपेश जी कभी नकारात्मक बातें नहीं करते
प्रियंका गांधी ने कहा कि, जब भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मिलने के लिए आते हैं, कभी नकारात्मक बातें नहीं करते। हमेशा नई और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हैं। प्रि यंका गांधी ने कहा कि, वह बहुत से नेताओं से मिलती हैं, लेकिन लोगों के लिए कुछ बेहतर करने का निश्चय बघेल जी में देखती हूं, उतना किसी में नहीं दिखता है। इससे पहले प्रियंका गांधी दिल्ली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जगदलपुर पहुंची। यहां उन्होंने सबसे पहले मां दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा अर्चना की।
प्रदर्शनी में जानकारी लेतीं प्रियंका गांधी।
- फोटो : संवाद
गांधी-नेहरू परिवार के बस्तर संस्मरण की फोटो प्रदर्शनी
सम्मेलन में नेहरू-गांधी परिवार के बस्तर से जुड़े संस्मरणों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई है। फोटो प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य आदिवासियों और बस्तर से नेहरू गांधी परिवार के संबंधों के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी देना है। प्रदर्शनी के लिए पुरानी तस्वीरों का संग्रह किया गया है। लालबाग मैदान जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सम्मेलन को संबोधित किया था। उसी स्थल के समीप प्रियंका गांधी के लिए मंच तैयार किया गया था।