फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में पुजारी की हत्या: हमलावरों ने मंदिर में पूजा करते कुल्हाड़ी से किया वार, तड़पकर मौके पर निकला दम

Sun, 05 Mar 2023 10:38 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

Bijapur News: पुजारी जब मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहा था इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावर आए और कुल्हाड़ी से पुजारी के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर ही गिर गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के मंदिर पारा में बीती रात पूजा करने के दौरान अज्ञात लोगों ने पुजारी की कुल्हाड़ी मार हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा पूछताछ शुरू की गई है। घटना शनिवार शाम की है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए मिरतुर थाना प्रभारी ने बताया की मिरतुर के मंदिरपारा में रहने वाला रामा राम कडती 30 वर्ष शनिवार की शाम को अपने घर से कुछ दूरी पर ही बने शिव मंदिर में पूजा कर रहा था। करीब सात बजे के लगभग अचानक 3 लोग हाथ में कुल्हाड़ी लेकर मंदिर पहुंचे। जहां पूजा करने के दौरान रामा राम के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में रामा राम की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल है। वहीं, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मिरतुर थाना प्रभारी ने इस घटना को नक्सली घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि, किसी तरह का नक्सली पर्चा नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है, फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों का कहना था की रामा राम के घर से कुछ दूरी पर ही मंदिर होने के कारण पूजा पाठ वहीं, करता था। मृतक शादीशुदा था, लेकिन उसके बच्चे नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें