फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में नक्सलियों ने ली जिम्मेदारी: जवानों से लूटे हथियारों की तस्वीर जारी, नोट में लिखा- हमने दिया अंजाम

Tue, 05 Nov 2024 11:14 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

साप्ताहिक बाजार से जवानों से हथियार छिनने की तस्वीर सामने आ चुकी है। नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया और कहा कि हमारे साथियों ने ही हथियार लूटे थे। पीएलजीए के लड़ाकुओं ने जगरगुंडा बाजार से लुटे थे।
विज्ञापन
नक्सलियों ने जारी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के जगरगुंडा में दो जवानों के ऊपर हमला करते हुए उनके पास से हथियार भी लूट कर ले गए। घटना के बाद घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के 24 घंटे के बाद नक्सलियों ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए लूटे हुए हथियार की फोटो के साथ ही प्रेस नोट जारी किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते रविवार को सुकमा जिले के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने हमला करते हुए उनके पास रखे हथियार को लूट कर फरार हो गए, जवानों पर हुए अचानक से हमले के बाद बाजार में दहशत फैल गई।

घटना के तत्काल बाद जहां घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं बाजार में शांति देखी गई। आसपास के लोगों का कहना था कि बाजार में ड्यूटी कर रहे दो जवानों पर नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने हमला कर दिया। हमले में दो जवान घायल हुए, जिन्हें जगरगुंडा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

 
बाजार में घटना के बाद अफरा तफरी होते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया। घटना के 24 घंटे के बाद दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी किया। बता दें कि इस घटना को नक्सलियों की पीएलजीए के लड़ाकुओं ने आठ बजे अंजाम दिया। जिसके बाद हथियार को लूट कर ले गए। नक्सलियों ने लुटे हुए हथियार की फोटो भी जारी की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें