फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा: नक्सलियों के डंप को पुलिस ने किया बरामद, सीआरपीएफ और कोबरा की टीम ने पाई सफलता

Sun, 24 Aug 2025 05:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

सुकमा जिले के मेटागुड़ा इलाके में नक्सलियों के द्वारा भारी मात्रा में छुपाए डंप को पुलिस टीम ने बरामद किया है। 
विज्ञापन
सीआरपीएफ और कोबरा की टीम ने पाई सफलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के मेटागुड़ा इलाके में नक्सलियों के द्वारा भारी मात्रा में छुपाए डंप को पुलिस टीम ने बरामद किया है, बता दे कि नक्सलियों की मौजूदगी मिलने पर मेट्टागुड़ा कैंप से सीआरपीएफ व कोबरा 203 बटालियन के जवानों की टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजी गई थी, जहाँ जवानों को नक्सली तो नही मिले पर नक्सलियों के डंप को बरामद कर लिया है, इस डंप में नक्सलियों के द्वारा छिपाए गए कंट्रीमेड रायफल, विस्फोटक और भारी मात्रा में लोहे की सामग्री को जवानों ने बरामद किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को जवानों को सूचना मिली कि जंगल मे नक्सलियों के द्वारा मीटिंग ली जा रही है, जिसमें काफी संख्या में नक्सलियों के आने की जानकारी मिली थी, सूचना पर 203 कोबरा, 241 बस्तर बटालियन सीआपीएफ और जिला बल की संयुक्त पार्टी अभियान के लिए ग्राम बोटेलंका, ईरापल्ली, कोईमेंटा पहाड़ी, दारेली व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुई, अभियान के दौरान कोईमेंटा पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा डंप कर कंट्रीमेड हथियार और अन्य नक्सल सामग्राी को बरामद किया गया, जवानों को नक्सलियों के डंप से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें