सुकमा के दोरनापाल में दो घरों में सोने चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में कुछ ही घंटों में दो नाबालिगों को पकड़कर आभूषण बरामद कर लिए। दोनों को बाल न्याय बोर्ड में पेश किया गया और बाल सुधार गृह भेजा गया।
सुकमा जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के दो सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी लगने के बाद पुलिस ने दो नाबालिगों को निरुद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
दोरनापाल में दो सूने घरों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम बनाई और कुछ ही घंटों में चोरी करने वाले दो नाबालिगों को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण पूरी तरह बरामद कर लिए गए हैं। चोरी किए गए आभूषणों की कीमत दो लाख पचास हजार रुपये आंकी गई है। दोनों नाबालिगों से पूछताछ में उन्होंने घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। दोनों को बाल न्याय बोर्ड सुकमा के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया गया है।