फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा में दो सूने मकानों में चोरी: पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया खुलासा, दो नाबालिग निरुद्ध; आभूषण बरामद

Sat, 06 Dec 2025 10:54 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

सुकमा के दोरनापाल में दो घरों में सोने चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में कुछ ही घंटों में दो नाबालिगों को पकड़कर आभूषण बरामद कर लिए। दोनों को बाल न्याय बोर्ड में पेश किया गया और बाल सुधार गृह भेजा गया।
 
विज्ञापन
चोरी के आभूषण बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के दो सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी लगने के बाद पुलिस ने दो नाबालिगों को निरुद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन


दोरनापाल में दो सूने घरों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम बनाई और कुछ ही घंटों में चोरी करने वाले दो नाबालिगों को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण पूरी तरह बरामद कर लिए गए हैं। चोरी किए गए आभूषणों की कीमत दो लाख पचास हजार रुपये आंकी गई है। दोनों नाबालिगों से पूछताछ में उन्होंने घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। दोनों को बाल न्याय बोर्ड सुकमा के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें