फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पुलिस ने ओडिशा के चार मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ा, मास्टर चाबी समेत नौ बाइकें बरामद की

Thu, 10 Apr 2025 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

पुलिस ने इन सभी आरोपी को गिरफ्तार कर नौ मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिसकी कीमत 500000/ रुपये है। साथ ही मास्टर चाबी को जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कुछ संदेहियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से चोरी की नौ मोटरसाइकिल बरामद की गईं। यह मामला नगरनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ओडिशा के बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 5 अप्रैल को प्रार्थी गणेश पंडवानी निवासी ग्राम झरनीगुडा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपनी मोटर साइकिल को लेकर चोकावाड़ा मेला में गया था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। पुलिस ने इस दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा, जिसमें 1. राजेश भतरा उर्फ राजू, 2. अजय हरिजन, 3. दिवाकर उर्फ दिवा भतरा, 4. दिलीप हरिजन शामिल है। विगत दो वर्षों से राजेश भतरा उर्फ राजू की लीडरशिप में गैंग बनाकर आसपास के बाजार, मेले में मोटरसाइकिल चोरी करते थे। पुलिस ने इन सभी आरोपी को गिरफ्तार कर नौ मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिसकी कीमत 500000/ रुपये है। साथ ही मास्टर चाबी को जब्त किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें